4.8.19

Sakoda recipe in hindi

                  SAKODA RECIPE IN HINDI

नमस्कर दोस्तों !
                   आपका स्वगत है आपके अपने ब्लॉग प्रकृति का स्पर्श में ,आज हम आपके लिए एक नयी तरह की रेसिपी लाये है ,वैसे तो ये रेसिपी आपने पहले भी खाई होगी लेकिन इसकी खास बात ये है की ये रेसिपी बहुत ही आसान तरीके से बनाई गयी है और इसमें उपयोग होनी वाली सामाग्री आपके घर में आसानी से मिल जाती है और आपको एक अच्छी रेसिपी खाने को मिलती है|आज हम बात करेंगे sakoda recipe in hindi में ,ये बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत लाजवाब है ,sakoda recipe आपको बेहद पसंद आएगी |ये रेसिपी 5 लोगो के लिए है ,तो चलिए शुरु करते है|
sakoda recipe in hindi,sakoda recipe
sakoda_recipe

    

     आवश्यक सामाग्री :टिकिया बनाने के लिए  

  * 1 छोटा कप उरद की दाल_1 small cup black gram lentils
  * 1 छोटा कप चना की दाल_ 1 small cup chickpeas
  * 1 छोटी साइज़ की पत्तागोभी_ 1 small size cabbage
  * 5-6 पत्तेदार हरी प्याज_ 5to6 green onion
  * 200 ग्राम हरी सरसों के पत्ते_200gm green leaf of mustard 

    टिकिया के लिए मसाले 

  * 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर_1 teaspoon turmeric powder
  * 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर_1 teaspoon coriander powder 
  * 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च_1 teaspoon red chili powder 
  * 1 छोटा चम्मच गरम मसाला_1 teaspoon garam masala 
  * 2 चुटकी हींग_ 2pinch hing
  * नमक स्वादानुसार_salt  

sakoda recipe in hindi,sakoda
sakoda tikki

   ग्रेवी और तडके के लिए सामाग्री :

    तडके की सामाग्री :

  * 3 बारीक कटी हुई प्याज_3 fine chopped onion  
  * 5 बारीक कटी  मिर्च_5 fine chopped chili
  * 1 छोटी साइज़ की अदरक_1 small size ginger
  * 1 लहसुन की कली_1 cloves of garlic
  * 7-8 करी पत्ता या आप 4-5 तेजपत्ता भी डाल सकते हैं_7to8 curry patta

   ग्रेवी की सामाग्री : 

 * 1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर_1 teaspoon turmeric powder 
 * 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर_1 teaspoon red chili powder 
 * 1 छोटा चम्मच गरम मसाला_1 teaspoon garam masala 
 * 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर_2teaspoon coriander powder 
 * 2 चुटकी हींग_ 2pich hing


   sakoda recipe ki vidhi:

   sakoda recipe बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी टिक्की बनायेंगे| इसके लिए पहले आप चने और उर्द की दाल को 4 -5 घंटे के लिए भिगो के रख दें,अब दाल को अच्छे से धो ले और मिक्सर में थोडा पानी मिला ले जिससे की दाल मिक्सर में चिपके न और अच्छे से पीस लें ,अब हम सरसों ,पत्तागोभी और प्याज को बारीक काट लें |इसके बाद आप अपनी सब्जियों में पीसी हुई दाल मिला लें,फिर सारे मसाले और नमक मिला ले,फिर इसे छानने के लिए अपनी हथेलियों में पानी लगाकर छोटी छोटी गोलियां या टिक्की के के आकार में बना कर छान लें|


    sakoda recipe ki gravy ki vidhi 

                   पहले आप कडाही में 3 बड़ा चम्मच तेल डालकर इसमें आप करी पत्ता या तेजपत्ता डाले ,जैसे ही तेजपत्ता हो जाये इसमें आप बारीक कटी हुई प्याज ,कटा मिर्च,लहसुन ,अदरक  डाल दे,जैसे ही आपका तड़का सुनहरा भूरा हो फिर इसमें आप मसाले को को डाल ले और एक कप मिलाये और अच्छे से मसाला पकाए ,जब आपका मसाला तेल छोड़ दे तो समझिये की आपका मसाला पक गया है |इसके बाद इसमें 4 -5 कप पानी डाल लें और इसे तेज आँच पर boil तक पकाए फिर इसमें अपनी तैयार की हुई टिकिया डाले ,फिर धीमी आँच 30min के लिए छोड़कर पकाए,फिर आप बारीक कटी हुई धनिया डाल लें और अपने घर परिवार वालो को गरमा गरम सर्व करें|
                 ये रेसिपी आप बनाइए और अपने घर वालो को खिलाईये और ढेर सारा प्यार पाइए ,उम्मीद करती हूँ दोस्तों आपको ये sakoda recipe जरुर पसंद आएगी |अगर आपको ये पसंद आये या किसी तरह की कोई दिक्कत आये तो comment box में ccomment करके जरुर बताएं,और अपनी सहेलियों के साथ शेयर जरुर करें या अपनी किसी तरह की रेसिपी को शेयर करना चाहती  है तो शेयर करें,अगली रेसिपी में फिर मिलती हूँ ||
                                                         mix veg paratha
           धन्यवाद् ||||

0 comments: