4.8.19

Amla recipe

आंवला की चटनी(Amla recipes)

वैसे तो आंवले में कई तरह के मिनरल पाए जाते है और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है ,इसमें प्रचुर मात्रा में vitamin C पाया जाता है|
        नमस्कार दोस्तो आपके अपने ब्लॉग PRAKRITI KA SPARSH पर आपका स्वागत है|आज हम amla recipes में आंवले की एक खास तरह की चटनी बनाना सीखेंगे , तो चलिए बात कर लेते है इसमे जो सामग्री लगती है |

amla ki cutney (सामग्री )

5 आंवला 
* 50 ग्राम हरी धनिया 
* 3 हरी मिर्च 
* 4 इंच की अदरक
* आधा चम्मच लाल मिर्च
* 6-7 लहसुन की कलियाँ 
* 2 चुटकी काली मिर्च 
* नमक स्वादानुसार |

विधि

अब हम आंवले को बीज से अलग कर लेंगे और हरी धनिया ,अदरक ,लहसुन को काट लेंगे फिर इसमें बाकी बची हुई चीजे मिलकर पूरी सामग्री को बारीक पीस लेंगे |
              दोस्तों आपकी लाजवाब चटनी तैयार है,इसे आप किसी के साथ भी खा सकते है | आंवला आपके पेट के लिए ,आँखों के लिए ,ह्रदय के लिए ,आपके मेटाबोलिज्म को सही रखता है ,महिलाओं में होने वाले अनियमित मासिक धर्म में  बहुत ही जादा फायदेमंद होता है |
          आशा करती हूँ दोस्तों की आपको आंवले की चटनी बहुत ही पसंद आएगी |
धन्यवाद् !

0 comments: