4.8.19

Sakoda recipe in hindi

                  SAKODA RECIPE IN HINDI

नमस्कर दोस्तों !
                   आपका स्वगत है आपके अपने ब्लॉग प्रकृति का स्पर्श में ,आज हम आपके लिए एक नयी तरह की रेसिपी लाये है ,वैसे तो ये रेसिपी आपने पहले भी खाई होगी लेकिन इसकी खास बात ये है की ये रेसिपी बहुत ही आसान तरीके से बनाई गयी है और इसमें उपयोग होनी वाली सामाग्री आपके घर में आसानी से मिल जाती है और आपको एक अच्छी रेसिपी खाने को मिलती है|आज हम बात करेंगे sakoda recipe in hindi में ,ये बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत लाजवाब है ,sakoda recipe आपको बेहद पसंद आएगी |ये रेसिपी 5 लोगो के लिए है ,तो चलिए शुरु करते है|
sakoda recipe in hindi,sakoda recipe
sakoda_recipe

    

     आवश्यक सामाग्री :टिकिया बनाने के लिए  

  * 1 छोटा कप उरद की दाल_1 small cup black gram lentils
  * 1 छोटा कप चना की दाल_ 1 small cup chickpeas
  * 1 छोटी साइज़ की पत्तागोभी_ 1 small size cabbage
  * 5-6 पत्तेदार हरी प्याज_ 5to6 green onion
  * 200 ग्राम हरी सरसों के पत्ते_200gm green leaf of mustard 

    टिकिया के लिए मसाले 

  * 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर_1 teaspoon turmeric powder
  * 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर_1 teaspoon coriander powder 
  * 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च_1 teaspoon red chili powder 
  * 1 छोटा चम्मच गरम मसाला_1 teaspoon garam masala 
  * 2 चुटकी हींग_ 2pinch hing
  * नमक स्वादानुसार_salt  

sakoda recipe in hindi,sakoda
sakoda tikki

   ग्रेवी और तडके के लिए सामाग्री :

    तडके की सामाग्री :

  * 3 बारीक कटी हुई प्याज_3 fine chopped onion  
  * 5 बारीक कटी  मिर्च_5 fine chopped chili
  * 1 छोटी साइज़ की अदरक_1 small size ginger
  * 1 लहसुन की कली_1 cloves of garlic
  * 7-8 करी पत्ता या आप 4-5 तेजपत्ता भी डाल सकते हैं_7to8 curry patta

   ग्रेवी की सामाग्री : 

 * 1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर_1 teaspoon turmeric powder 
 * 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर_1 teaspoon red chili powder 
 * 1 छोटा चम्मच गरम मसाला_1 teaspoon garam masala 
 * 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर_2teaspoon coriander powder 
 * 2 चुटकी हींग_ 2pich hing


   sakoda recipe ki vidhi:

   sakoda recipe बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी टिक्की बनायेंगे| इसके लिए पहले आप चने और उर्द की दाल को 4 -5 घंटे के लिए भिगो के रख दें,अब दाल को अच्छे से धो ले और मिक्सर में थोडा पानी मिला ले जिससे की दाल मिक्सर में चिपके न और अच्छे से पीस लें ,अब हम सरसों ,पत्तागोभी और प्याज को बारीक काट लें |इसके बाद आप अपनी सब्जियों में पीसी हुई दाल मिला लें,फिर सारे मसाले और नमक मिला ले,फिर इसे छानने के लिए अपनी हथेलियों में पानी लगाकर छोटी छोटी गोलियां या टिक्की के के आकार में बना कर छान लें|


    sakoda recipe ki gravy ki vidhi 

                   पहले आप कडाही में 3 बड़ा चम्मच तेल डालकर इसमें आप करी पत्ता या तेजपत्ता डाले ,जैसे ही तेजपत्ता हो जाये इसमें आप बारीक कटी हुई प्याज ,कटा मिर्च,लहसुन ,अदरक  डाल दे,जैसे ही आपका तड़का सुनहरा भूरा हो फिर इसमें आप मसाले को को डाल ले और एक कप मिलाये और अच्छे से मसाला पकाए ,जब आपका मसाला तेल छोड़ दे तो समझिये की आपका मसाला पक गया है |इसके बाद इसमें 4 -5 कप पानी डाल लें और इसे तेज आँच पर boil तक पकाए फिर इसमें अपनी तैयार की हुई टिकिया डाले ,फिर धीमी आँच 30min के लिए छोड़कर पकाए,फिर आप बारीक कटी हुई धनिया डाल लें और अपने घर परिवार वालो को गरमा गरम सर्व करें|
                 ये रेसिपी आप बनाइए और अपने घर वालो को खिलाईये और ढेर सारा प्यार पाइए ,उम्मीद करती हूँ दोस्तों आपको ये sakoda recipe जरुर पसंद आएगी |अगर आपको ये पसंद आये या किसी तरह की कोई दिक्कत आये तो comment box में ccomment करके जरुर बताएं,और अपनी सहेलियों के साथ शेयर जरुर करें या अपनी किसी तरह की रेसिपी को शेयर करना चाहती  है तो शेयर करें,अगली रेसिपी में फिर मिलती हूँ ||
                                                         mix veg paratha
           धन्यवाद् ||||

Mix veg paratha recipe in hindi

                                                MIX VEG PARATHA 

नमस्कार दोस्तों !
                      आपका अपने ब्लॉग PRAKRITI KA SPARSH में स्वागत है |खाना सभी के लिए बहुत जरुरी है अगर खाना स्वादिष्ट हो तो खाने में और भी ज्यादा मजा आता है ,एक अच्छा खाना मुँह से होकर सीधे दिल तक जाता है ,और सामने वाले को खुश कर देता है |आज का हमारा टॉपिक कुकिंग से जुड़ा हुआ है ,आज हम आलू ,गोभी ,मटर के पराठे की रेसिपी के बारे में बात करंगे,तो चलिए शुरू करते है |
paratha recipe

सबसे पहले हम बात करते है इसमें लगने वाली समाग्री के बारे में,ये रेसेपी 5 लोगो के लिए है |----

सामग्री -

  1. आटा 4 छोटा कप
  2. 1 कप मटर 
  3. दो मीडियम साइज़ आलू 
  4. 1 छोटी फूल गोभी  
  5. 3 -4 मिर्च 
  6. 6.हरी धनिया          

तड़के के लिए सामाग्री -

     * 1 कली लहसुन 
     * जीरा 
     *3 चुटकी  
     * 1 प्याज 
     * 2चुटकी काली मिर्च 
     * नमक स्वादानुसार 
   

बनाने की विधि-  

                           दोस्तों सबसे पहले आप 4 बड़ा चम्मच कड़ाही में तेल डाले ,तेल के गर्म होते ही उसमे जीरा का तड़का लगाये,तडके के होते ही उसमे बचे हुए बाकि के तडके की सारी सामाग्री डाले और तडके को अच्छे से सुन्हरा लाल होने तक भून ले इसके पश्चात इसमें कटी हुई आलू ,गोभी,और मटर डाले और अच्छी तरह से भून लें और फिर इसे आप धीमी आँच पे 20 min के लिए ढंक कर पकने के लिए छोड़ दें ,इसके बाद इसे आप बहार निकल लें और हरी धनिया काटकर मिला ले और 10 min के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें फिर इस मिश्रण को crushar की मदत से crush कर लें,अगर आपके पास crusher नही है तो चम्मच की सहायता से मिश्रण को मसल लें ,अब आपका मिश्रण पराठे में भरने के लिए बिल्कुल तैयार है |
                          अब आप आटे को सान कर उसकी लोइयाँ तैयार कर लें ,इसके बाद आप 1-2 चम्मच मिश्रण को भर लें और लोई को बेल लें |
      इसके पश्चात् आप इन पराठो को ताव्प पर सेंक लें ,अब आपका मिक्स वेज पराठा तैयार है,इसे आप चटनी के साथ या सास के शत गरमा -गरम सर्व करे और अपने परिवार वालो को खिलाएं और ढेर सारा प्यार पाए |
                         दोस्तों मैं आशा करती हूँ की मेरे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे ,अगर आप किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते है या अपनी किसी रेसिपी को शेयर करना चाहते है तो आप नीचे comment box में comment करके बता सकते हैं   sakoda recipe in hindi

               धन्यवाद्!

Amla recipe

आंवला की चटनी(Amla recipes)

वैसे तो आंवले में कई तरह के मिनरल पाए जाते है और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है ,इसमें प्रचुर मात्रा में vitamin C पाया जाता है|
        नमस्कार दोस्तो आपके अपने ब्लॉग PRAKRITI KA SPARSH पर आपका स्वागत है|आज हम amla recipes में आंवले की एक खास तरह की चटनी बनाना सीखेंगे , तो चलिए बात कर लेते है इसमे जो सामग्री लगती है |

amla ki cutney (सामग्री )

5 आंवला 
* 50 ग्राम हरी धनिया 
* 3 हरी मिर्च 
* 4 इंच की अदरक
* आधा चम्मच लाल मिर्च
* 6-7 लहसुन की कलियाँ 
* 2 चुटकी काली मिर्च 
* नमक स्वादानुसार |

विधि

अब हम आंवले को बीज से अलग कर लेंगे और हरी धनिया ,अदरक ,लहसुन को काट लेंगे फिर इसमें बाकी बची हुई चीजे मिलकर पूरी सामग्री को बारीक पीस लेंगे |
              दोस्तों आपकी लाजवाब चटनी तैयार है,इसे आप किसी के साथ भी खा सकते है | आंवला आपके पेट के लिए ,आँखों के लिए ,ह्रदय के लिए ,आपके मेटाबोलिज्म को सही रखता है ,महिलाओं में होने वाले अनियमित मासिक धर्म में  बहुत ही जादा फायदेमंद होता है |
          आशा करती हूँ दोस्तों की आपको आंवले की चटनी बहुत ही पसंद आएगी |
धन्यवाद् !

Tamatar ki chutney| टमाटर की चटनी

Tamatar ki chatni

दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की टमाटर हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरुरी सब्जी होती है ,इसे हम अपने रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल करते है| दोस्तों आज हम बात करेंगे की टमाटर की मीठी चटनी कैसे बनाई जा सकती है ,वो भी बहुत आसान तरीके से बनाना सीखेंगे |

सामाग्री :

1. 5-6 मीडियम साइज़ के टमाटर 
2. दो चुटकी जीरा 
3. दो चुटकी सौंफ 
4. एक चुटकी मंगरैल 
5. दो चुटकी मेथी 
6. 7-8 चम्मच चीनी 
7. दो चुटकी नमक 
8. 5-6 लाल मिर्च 
9. 5-6 चम्मच तेल
tamatar ki chutney
tamatar ki chutney

बनाने की विधि :

               मध्यम आकार के 5-6 टमाटर ले लें ,अब इन टमाटर लो 10मिनट तक उबाल लें ,अब इन टमाटरों को ठंडा होने के लिए रख दें,जैसे ही आपके टमाटर ठण्डे हो जाये वैसे ही किसी चाकू की सहायता से टमाटर के छिलको को छील ले| 
               अब हम कढ़ाई में 5-6 चम्मच तेल डाल लेंगे, तेल के गर्म होने पर उसमे जीरा ,सौंफ ,मंगरैल ,मेथी का तड़का लगा दें ,जैसे ही तड़का हो जाये इसमें हम टमाटर डालते है ,इसमें 5-6  छोटा चम्मच कूटा हुआ  लाल मिर्च पाउडर डालते है और इस मिश्रण को अच्छे से भून लेंगे ,जैसे ही मिश्रण भुन जाये इसमें हम 8-10 चम्मच स्वादानुसार चीनी डाल लें ,इस मिश्रण मेंआधा छोटा चम्मच नमक डाल दें और 30 मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें ,इस मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहे| 
 आपकी tamatar ki chatni तैयार है |